बड़ी खबरः लालू यादव की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से लाए गए दिल्ली, AIIMS में भर्ती

बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद यादव की हालत शनिवार को गंभीर रूप से खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते दिल्ली AIIMS में भर्ती किया गया है। लालू यादव को एयर एंबुलेंस के जरिए रांची से दिल्ली एम्स लाया गया है। इस दौरान उनके साथ बिहार की पूर्व CM व उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। गौरतलब है कि फेंफड़ाें में संक्रमण और किडनी से जुड़ी समस्याओं से वे लंबे समय से परेशान हैं और गुरुवार रात से ही उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद उनको डॉक्टरों की निगरानी में RIMS रांची में रखा गया था।

AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों के अनुसार लालू यादव की उम्र ज्यादा होने के चलते समस्या ज्यादा हैं। इसे देखते हुए कार्डियोलॉजिस्ट, लंग्स और किडनी स्पेशलिस्ट की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया है। रांची में उनकी तबियत ज्यादा खराब होने के बाद लालू प्रसाद यादव को रिम्स के डॉक्टरों ने AIIMS दिल्ली रैफर किया था। जिसके बाद उन्हें तुरंत एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया। इस दौरान कोर्ट से उनके साथ राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी को भी साथ आने की इजाजत दी गई।

दिल्ली पहुंचने पर लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी की तबियत गुरुवार रात से ही खराब चल रही थी। शनिवार को उनकी तबियत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें AIIMS दिल्ली लेकर आए हैं और आगे का इलाज उनका यहीं किया जाएगा।

इससे पहले रांची में जेल प्रशासन ने एक महीने के लिए लालू को एम्स भेजने की अनुमति दी थी। जेल आईजी बिरेन्द्र भूषण ने RIMS निदेशक को चिट्ठी लिखकर इसकी इजाजत दी थी। रिम्स प्रबंधन ने जेल प्रशासन से लालू की खराब तबीयत को देखते हुए उन्हें अविलंब दिल्ली ले जाने का आग्रह किया था।

RIMS में लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद ने बताया था कि लालू यादव की स्थिति फिलहाल स्थिर है। लेकिन आगे स्वास्थ्य बिगड़ा तो रिम्स में व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इसलिए मेडिकल बोर्ड ने उन्हें एम्स भेजने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि निमोनिया की वजह से लालू यादव के लंग्स में पानी हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1