दिग्‍गजों को उड़ा ले जाएगी भाजपा, संताल में करेंगे सूपड़ा साफ

राज्य के कई दलों के दिग्गज नेता भाजपा के सम्पर्क में हैं। समय के साथ वे पाला बदल कर भाजपा में शामिल होंगे। वैसे तो राजनीति में लोगों का पार्टी में आना जाना लगा रहता है। ये बातें देवघर पहुंचीं कोडरमा सांसद व भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को कही। वह जसीडीह पागला बाबा आश्रम के समीप गुलमोहर गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंची थीं। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव में 65 पार का लक्ष्य तय किया गया है। चुनाव में पार्टी अपने इस तयशुदा लक्ष्य को हासिल करे। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुट जाने को कहा। अन्नपूर्णा ने जीत के लिए सबसे अहम भूमिका मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को बताया।
उन्होंने दवा किया कि संताल परगना में किसी भी विपक्षी पार्टी का इस चुनाव में खाता नहीं खुलने वाला है। संताल परगना में विकास की गति तेज है और भाजपा सरकार ने इसे गति दी है। कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व राज्य की सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाएं और यह भी बताएं कि वर्तमान सरकार जाति, धर्म और जात-पात से उपर उठकर विकास की राजनीति कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1