कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी अटकलों के बीच गुरुवार को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर अहम ब्रेकफास्ट बैठक आयोजित हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक-दूसरे को गले लगाकर पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया. वहीं डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. दोनों नेताओं की यह तस्वीरें अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में मुख्यमंत्री आवास पर ब्रेकफास्ट बैठक के दौरान एक-दूसरे को गले लगाया। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पैर भी छुए।

