काबुल में एक के बाद एक चार बम ब्लास्ट

अफगानिस्तान की राजधानी Kabul में सोमवार को 4 धमाके हुए हैं। पीडी-4 एरिया के ताहिया मसकन इलाके में एक के बाद एक धमाके हुए हैं। जानमाल के नुकसान से जुड़ी कोई खबर अभी सामने नहीं आई है।

इससे पहले 11 फरवरी, 2020 को Kabul के पीडी-5 स्थित मार्शल फहीम मिलिट्री एकेडमी पर फिदायनी हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ था, जब कर्मचारी और कैडेट एकेडमी में जा रहे थे। इस हमले में 5 मिलिट्री जवानों और 2 स्थानीय लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हो गए थे।

पिछले साल सितंबर में भी Kabul में फिदायीन हमला हुआ था। पीडी-9 स्थित मिनिस्टरी ऑफ डिफेंस बिल्डिंग के पास एक सुसाइड अटैक किया गया था, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 38 लोग घायल हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी तालीबान ने ली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1