देश भर में शाम 5 बजते ही एक साथ खूब बजी ताली और थाली

प्रधानमंत्री कर अपील पर पूरे देश में ‘Janta Curfew’ जारी है। सड़कों पर सन्नाटा है। लोग अपने-अपने घरों में हैं। इस बीच शाम के 5 बजते ही अचानक लोग घरों की बालकनी और खिड़कियों पर आकर जोर-जोर से थाली और ताली बजाने लगे। करीब 5 मिनट तक लोग ताली बजाते रहे। जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।

लखनऊ के तमाम रिहायशी इलाकों में लोगों ने ताली और थाली बजाकर पीएम मोदी की अपील कर समर्थन किया। प्रधानमंत्री ने यह तालियां उन डाक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस व मीडियाकर्मियों के लिए बजाने को कहा था, जो संकट की घड़ी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

PM ने पूरे देश में 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ‘Janta Curfew’ की अपील की थी। लेकिन UP में यह कर्फ्यू CM योगी आदित्यनाथ ने ‘ Janta Curfew’ की अवधि 23 मार्च की सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1