IPL 2026: RCB vs SRH मैच के टिकट की कीमतें आई सामने—जल्दी करें बुकिंग, सीटें तेजी से खत्म

RCB vs SRH,IPL 2026: IPL 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है,और इस बार सीजन का आगाज एक बड़े मुकाबले के साथ होगा।डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru अपने घरेलू मैदान M.Chinnaswamy Stadium में साइनरिशर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।पिछले सीजन में खिताब जीतने के बाद RCB पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ मैदान मे उतरेगी और जीत से अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं, हैदराबाद की टीम पहले ही मैच में चैंपियन को हराकर बड़ा उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी।ऐसे में टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ही फैंस को एक जबरदस्त और रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।

ऑनलाइन बिक रहे टिकट
Royal challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच होने वाला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा,जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस हाई – वोल्टेज मैच की टिकट कैसे और कितनी कीमत में मिलेगी।दरअसल,IPL 2026 ओपनिंग मैच में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं,जिसके चलते टिकटों की डिमांड तेजी से बढ़ गई है और ऑनलाइन तेजी से बिक रहे हैं।RCB की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फैंस आसानी से ऑनलाइन पेमेंट कर टिकट खरीद सकते हैं,जिसके कारण टिकट पाने की होड़ और भी तेज हो गई है।

फैंस को डीली करनी होगी जेब
Royal challengers Bengaluru की आधिकारिक वेबसाइट के टिकट सेक्शन के जरिए फैंस पहले मुकाबले के लिए आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।इस हाई – प्रोफाइल मैच के लिए टिकट की कीमत 3,750 रुपए से शुरू होकर 47,000 रूपये तक जा रही हैं,जो फैंस के जबरदस्त उत्साह को साफ दिखाती हैं। IPL 2026 के ओपनिंग मैच को लेकर डिमांड इतनी ज़्यादा है कि टिकट तेजी से बिक रहे हैं और मौजूदा रफ्तार को देखते हुए जल्द ही उनके सोल्ड आउट होने पूरी संभावना है।

दोनों टीमों का स्क्वाड
RCB: रजत पाटीदार (कप्तान),विराट कोहली,देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स , फिल सॉल्ट,जीतेश शर्मा,कुणाल पाण्डेय,टीम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, स्वर्पेल सिंह, जैकब बेथेल ,सात्विक देसवाल,मंगेश यादव,विकी ओस्टवाल,विहान मल्होत्रा, भुवनेश्वर कुमार,जोश हेजलवुड,सुयश शर्मा,नुवान तुषार , रसिख सलाम डार, अभिनंदन सिंह, जैकब डॉफि , कनिष्क चौहान।

SRH: पैट कमिंस(कप्तान),नीतीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, एस रविचंद्रन,अनिकेत वर्मा,ट्रेविस हेड,शिवम मावी, क्रायंस फुलेट्रॉ,प्रफुल्ल हिगें,अमित कुमार,ओंकार तुकाराम तरमले,साकिब हुसैन,जीशान अंसारी,हर्षल पटेल,जयदेव उनाडक्ट,ईशान मलिंगा, ब्राउड़ान कोर्स,सलिल अरोड़ा,हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर),ईशान किशन(कार्यवाहक कप्तान और विकेटकीपर),शिवांग कुमार,हर्ष दुबे ,लियाम लिविंग्स्टोन,डेविड पेन और कामिंदु मेंडिस।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1