आईपीएल 2026 में इस बार मुकाबले बेहद रोमांचक देखने को मिल रहे हैं। हालांकि सोमवार 6 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग का मैच बारिश के वजह से पूरा नहीं हो सका। कोलकाता के ईडन गार्डेन में Kolkata Knight Riders और Punjab Kings के बीच खेल शुरू होते हो बारिश आ गई, जिसके चलते मुकाबला रद्द करना पड़ा। इसके अलावा पॉइंट्स टेबल पर बदलाव देखने को मिला है, हालांकि की अब भी दो टीमें ऐसी हैं जिनका खाता नहीं खुल पाया है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं ताजा अंक तालिका पर।
चौथे ओवर में ही बारिश आने से रोका गया मैच,फिर नहीं हो पाया शुरु
सोमवार को Indian Premier League में Punjab Kings और Kolkata Knight Riders के बीच मुकाबला खेला गया, लेकिन बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया। टॉस जीत कर केकेआर के कप्तान Ajinkya Rahane ने पहली बल्लेबाजी चुनी, मगर 3.4 ओवर के बाद ही बारिश शुरू हो गई और खेल दुबारा शुरू नहीं हो सका। मैच रद्द होने तक केकेआर 25 रन पर 2 विकेट गंवा चुका था। अंततः दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिससे केकेआर का भी प्वाइंट्स टेबल में कहता खुल गया और टीम 8वे स्थान पर पहुंच गई।
गुजरात टाइटंस और csk का अभी तक नहीं खिला खाता
इस बीच Gujarat Titans और Chennai Super Kings अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही हैं। गुजरात दो और चेन्नई तीन मैच खेलने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल पाई है। वहीं Kolkata Knight Riders कोई मुकाबला जीते बिना भी एक अंक हासिल कर चुकी है और टीम अब तक तीन मैच खेल चुकी है।
इस वक्त ipl अंक तालिका में पंजाब की टीम टॉप, आरसीबी दूसरे और राजस्थान तीसरे पर सरकी
एक और अंक मिलने के बाद Punjab Kings अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। टीम ने तीन में से 2 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला रद्द रहा , जिससे उसके कुल 5 अंक हो गए हैं।Royal Challengers Bengaluru दूसरे और Rajasthan रॉयल्स तीसरे स्थान पर हैं , जबकि Delhi Capitals चौथे नंबर पर मौजूद है। इन सभी टीमों के दो मैचों के बाद चार- चार अंक हैं। वहीं Sunrisers Hyderabad, Mumbai Indians , और lucknow Super Giants के कहते में दो दो अंक हैं, जिससे इस समय पॉइंट्स टेबल काफी रोमांचक नजर आ रही है और आगे मुकाबला दिलजस्प होने की उम्मीद है।
