IPL 2026: अंक तालिका में मचा घमासान, 6 टीमों की बराबरी – 4 टीमों पर संकट के बादल

आईपीएल की अंक तालिका अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। फ़िलहाल छ: टीमें ऐसी हैं जिनके खाते में दो-दो अंक दर्ज है। जबकि चार टीमें अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाई हैं। ऐसे में टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक होती जा रही है और आगे के मुकाबले बेहद अहम माने जा रहे हैं।
आईपीएल 2026 की अंक तालिका में इस समय काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट का दूसरा चरण शुरू हो गया है, यानि ज्यादातर टीमें अब दूसरा मुकाबला खेल रही हैं। इसी बीच स्थिति और भू रोचक हो गई है, क्योंकि 6टीमों के अंक बराबर हो चुके हैं। वहीं चार टीमें अब भी जीत का इंतजार कर रही हैं। खास बात यह है कि इनमें से एक टीम दो मैच खेलने के बावजूद जीत का स्वाद नहीं चख पाई है। आइए ताजा अंक तालिका पर नजर डालते हैं।

अंक तालिका में छह टीमों के बराबर दो दो अंक
इंडियन प्रीमियर लीग की मौजूदा अंक तालिका पर नजर डाले तो राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद एसी टीमें हैं, जिन्होने अब तक एक-एक मुकाबला जीत लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़ दे तो बाकी सभी टीमों ने फिलहाल केवल एक ही मैच खेला है। बेहतर नेट रन रेट की बदौलत राजस्थान रॉयल्स शीर्ष स्थान पर बनी हुई है, जबकि दूसरे नंबर पर आरसीबी काबिज है। दिल्ली कैपिटल्स तीसरे और मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर हैं। वहीं पंजाब किंग्स पांचवें और सनराइजर्स हैदराबाद छठे पायदान पर मौजूद है।

चार टीमों का अब तक नहीं खुला खाता
गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जॉइंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स को अब तक जीत हासिल नहीं हो सकी है। खासकर केकेआर की स्थिति ज्यादा चिंताजनक है, क्योंकि टीम दो मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। वहीं अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे नीचे है, क्योंकि टीम को अब तक कोई अंक नहीं मिला है और उसका नेट रन रेट काफी कमजोर है। आज यानी शुक्रवार, 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स जीत दर्ज करती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे और टीम शीर्ष स्थान पर पहुंच सकती है, जबकि CSK के जितने पर उसका खाता खुल जाएगा और वह आखिरी स्थान से ऊपर आ सकती है।

एसआरएच ने केकेआर को 65 रन से हराया
गुरुवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 226 रन का बड़ा स्कोर बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ज्यादा देर तक टीक नहीं पाई और 16 ओवर के भीतर हो 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह एसआरएच ने 65 रन के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1