IPL 2026, Most Expensive Player Of Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वा सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है,जिसमें ओपनिंग मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।टूर्नामेंट से पहले सभी टीमें अपनी -अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। वहीं गुजरात टाइटंस अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाभ करेगी।इसके बाद टीम 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स,8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल और 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉइंट्स से भिड़ेगी।
शुभमन गिल नहीं हैं जीटी के सबसे महंगे खिलाड़ी आपको बता दे कि गुजरात टाइटंस में कप्तान शुभमन गिल टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी नहीं हैं।भले ही फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16.5 करोड़ रूपये में रिटेन किया हो,लेकिन टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल है जिसकी कीमत उनसे ज्यादा है।यह खिलाड़ी है अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान,जिन्हें गुजरात ने 18 करोड़ रूपये में अपने साथ बरकार रखा है,यानि गिल से करीब डेढ़ करोड़ रुपये अधिक कीमत पर।
18 करोड़ रुपए में GT में शामिल हुए राशिद खान
गुजरात टाइटंस ने अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान को 18 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।राशिद 2017 से आईपीएल में खेल रहे हैं और अपने शुरूआती 5 सीजन (2017-2021) उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे।इसके बाद से वह लगातार गुजरात टाइटंस का अहम हिस्सा बने हुए हैं।अब तक खेले 136 मैचों में उन्होंने 13.92 के औसत से 585 रन बनाए हैं,जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। वहीं गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा है,जहां उन्होंने 7.80 की इकॉनमी से 158 विकट झटके हैं,जिसमें दो बार चार विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।अपनी घातक स्पिन और तेजतर्रार बल्लेबाजी के दम पर राशिद खान कई मौकों पर टीम के मैच विनर साबित हुए हैं।
IPL मे कैसा रहा है गुजरात का प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन2022 में ही खिताब जीतकर सभी को चौंका दिया था।इसके बाद 2023 में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया, हालांकि वहां उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।इसी बीच हार्दिक पांड्या के ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में जाने से टीम को बड़ा झटका लगा और कप्तानी में बदलाव हुआ।फिलहाल टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं। पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में गुजरात ने तीसरे स्थान पर रहते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था,जहां ऑर्गन कैप और पर्पल कैप दोनों ही टीम के खिलाड़ियों के नाम रही।बावजूद इसके टीम एलिमिनेटर मुकाबले में हराकर। टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

