Emergency Landing

गोवा में IndiGo के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद इंजन में आई तकनीकी खराबी

इस वक्त की बड़ी खबर गोवा से आ रही है। यहां एक विमान के इंजन में उड़ान भरने के बाद खराबी आ गई। वहीं हवा में इंजन में खराबी के कारण ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई। इसके बाद इंडिगो की गोवा-दिल्ली फ्लाइट को वापस एयरपोर्ट लौटाना पड़ा, जिसमें 229 यात्री सवार थे। सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद प्लेन के एक इंजन में खराबी की सूचना मिली। इसके बाद प्लेन ने गोवा के मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक विमान उड़ान भरने के बाद गोवा लौट आई। इंजन में खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

तकनीकी खराबी की वजह आई सामने
इंडिगो ने एक बयान में कहा, “1 सितंबर 2026 को नॉर्थ गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ़्लाइट 6E 2102 में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक तकनीकी खराबी का पता चला। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया और पायलटों ने विमान को वापस मोड़कर मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कराया। अभी विमान की मेंटेनेंस जांच चल रही है और सभी जरूरी मंज़ूरी मिलने के बाद यह फिर से उड़ान भरना शुरू करेगा।” बयान में आगे कहा गया, “हमें अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद है और हमने इसे कम से कम करने की पूरी कोशिश की, जिसमें रिफ्रेशमेंट देना और समय-समय पर अपडेट देना शामिल है। हमने अपने ग्राहकों के लिए उनकी मंज़िल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक इंतजाम भी किए हैं। इंडिगो में हमारे ग्राहकों, क्रू और विमान की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

बिलासपुर में फटा विमान का टायर
इससे पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लैंडिग के दौरान एक विमान का टायर फटने का मामला भी सामने आया था। ये घटना बिलासपुर एयरपोर्ट पर हुई। हालांकि इस घटना में यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-बिलासपुर अलायंस एयर की इस फ्लाइट में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। वहीं टायर फटते ही विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। बिलासपुर की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि फिलहाल सभी को सुरक्षित रूप से रनवे पर लाया गया है। सभी यात्रियों को बाद में टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1