भारत और चीन के बीच लद्दाख बॉर्डर पर तनाव, सैनिकों में हुई धक्का-मुक्की

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। बुधवार को दोनों देशों के सैनिकों के बीच धक्का-मुक्की हुई। घटना पूर्वी लद्दाख की है। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही। ये भिड़ंत 134 किलोमीटर लंबी पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हुई। यहां एक तिहाई हिस्से पर चीन का नियंत्रण है।

घटना उस वक्त हुई जब बॉर्डर पर भारतीय सेना पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान भारतीय सैनिकों का सामना चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हुआ। चीनी सैनिकों ने इलाके में भारतीय सैनिकों की मौजूदगी का विरोध किया। इसके बाद दोनों तरफ के सैनिकों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। बुधवार देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच ये संघर्ष जारी था।
सेना के सूत्रों के मुताबिक लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर दोनों पक्षों के बीच ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। 15 अगस्त 2017 को भी पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। दोनों पक्षों ने पत्थरों और लोहे के रॉड्स का भी एक दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल किया था।

दो साल पहले यानी साल 2017 में भारत और चीन के बीच डोकलाम में बड़ा विवाद हुआ था। दोनों देशों की सेना 73 दिनों तक यहां आमने-सामने रही थी। राजनयिक बातचीत के बाद ये गतिरोध खत्म हुआ था। दरअसल डोकलाम में चीनी सेना ने सड़क का निर्माण शुरू कर दिया था। भूटान की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए भारतीय सेना डोकलाम तक पहुंच गई और उसने सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1