भारत और चीन के बीच बढ़ा तनाव, LAC पर मंडरा रहे चीन के फाइटर जेट

भारत (India) और चीन (China) के बीच पूर्वी लद्दाख (Ladakh) पर सड़क निर्माण को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच युद्ध (War) जैसे हालात पर काबू पाने के लिए शनिवार को एक अहम बैठक होने जा रही है, लेकिन उसके पहले एक बार फिर चीन भारत को डराने की कोशिश में लगा हुआ है। बताया जाता है कि अक्साई चिन के इलाके में चीन ने अपने लड़ाकू विमानों की हलचल बढ़ा दी है. भारतीय सेना (Indian Air Force) भी लगातार चीन की हर गतिविधि पर नजर जमाए हुए है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वायुसेना को अलर्ट पर रखा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चल रहे तनाव के बाद अब अपने फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ा दी है। भारतीय वायुसेना चीन की हर हरकत पर नजर जमाए हुए है। बताया जा रहा है कि चीन की वायुसेना ने सीमा पर युद्ध अभ्यास तेज कर दिया है और सीमा पर रअपने फाइटर जेट को उड़ा रहा है।

बताया जा रहा है कि अभी तक चीन का कोई भी लड़ाकू विमान सीमा पर 10 किलोमीटर के नो फ्लाई जो के दायरे में नहीं आया है। इसके बावजूद भारतीय वायुसेना अलर्ट और चीन के विमान पर नजर बनाए हुए है।

भारत और चीनी सेनाओं के बीच 25 दिन से भी ज्यादा समय से जारी गतिरोध के बीच दोनों देश पूर्वी लद्दाख के विवादित क्षेत्र के पास स्थित अपने सैन्य अड्डों पर भारी उपकरण और तोप व युद्धक वाहनों समेत हथियार प्रणालियों को पहुंचा रहे हैं। दोनों सेनाओं द्वारा क्षेत्र में अपनी युद्धक क्षमताओं को बढ़ाने की यह कवायद ऐसे वक्त हो रही है जब दोनों देशों द्वारा सैन्य व कूटनीतिक स्तर पर बातचीत के जरिये इस मुद्दे को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1