देश के ‘मन’ की बात: PM Modi पहली पसंद, आज हुए चुनाव तो आसानी से बहुमत जुटा लेगी BJP

कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष भले ही कुछ भी कहे, लेकिन कोरोना संकट जैसी तमाम परेशानियों के बावजूद PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का जलवा बरकरार है। देश की जनता आज भी PM मोदी को उतना ही प्यार करती है और यदि आज लोक सभा चुनाव (Loksabha Election) कराए जाएं तो भाजपा (BJP) आसानी से बहुमत के आंकड़े को प्राप्त कर लेगी। इंडिया टुडे-कार्वी इनसाइट्स के मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे के मुताबिक, अधिकांश लोग कोरोना महामारी को संभालने के सरकारी प्रयासों से खुश हैं और अगर अभी लोक सभा चुनाव कराए जाते हैं तो BJP ही उनकी पहली पसंद होगी।

यह सर्वेक्षण 3 जनवरी से 13 जनवरी के बीच 19 राज्यों में कराया गया। इस दौरान कुल 12,232 इंटरव्यू कंडक्ट किए गए। सर्वे में पाया गया कि 73% जनता कोरोना संकट से निपटने में PM मोदी (Narendra Modi) के प्रयासों से संतुष्ट है। उसे लगता है कि PM की प्रभावी नीतियों और फैसलों के चलते भारत को दुनिया के बाकी देशों से मुकाबले कम नुकसान हुआ। सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार, 64% लोग NDA सरकार के अब तक के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।

अगर अभी लोक सभा चुनाव होते हैं, तो 543 लोकसभा सीटों में से PM मोदी के नेतृत्व वाले NDA को 43% वोटों के साथ 321 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अकेले BJP को ही 37% वोटों के साथ 291 सीटें मिलने की संभावना है। UPA के लिए स्थिति ज्यादा बदलने वाली नहीं है उसे 27% वोटों के साथ 93 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अकेले कांग्रेस को महज 51 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। वहीं अन्य दलों को 30% वोटों के साथ 129 सीटें मिल सकती हैं।

सर्वेक्षण में शामिल 66% लोगों ने माना कि कोरोना के चलते उनकी आय प्रभावित हुई है। जबकि 19% ने कहा कि उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। जहां तक राज्य स्तर पर कोरोना से लड़ाई का सवाल है, 70% राज्य सरकारों के कामकाज से खुश हैं। इसी तरह 76% मरीजों ने अस्पताल में इलाज पर संतुष्टि जताई है। वैक्सीन लगवाने के सवाल पर 76% लोगों ने कहा कि वो इसके लिए तैयार हैं। हालांकि, 21% इसके खिलाफ नजर आए।

सर्वे में यह भी पूछा गया कि मोदी सरकार का कौन सा मंत्री सबसे अधिक पसंद है। इस सवाल के जवाब में 39% लोगों ने अमित शाह का नाम लिया और उनके कामकाज को नंबर-1 बताया। जबकि, 14% लोगों को राजनाथ सिंह और 10% को नितिन गडकरी सबसे अच्छी मंत्री लगे। वहीं, लॉकडाउन के सवाल पर 39% लोगों ने कहा कि इसकी वजह से कोरोना वायरस के फैलाव को सीमित करने में मदद मिली। जबकि 28% ने कहा कि इससे संक्रमण को रोकने में मदद मिली, लेकिन काफी परेशानियां भी हुईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1