हैदराबाद: 72 घंटे बाद एक्शन में आई पुलिस, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, फूटा लोगों का गुस्सा

हैदराबाद में हुई महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर हत्या जैसी शर्मसार करने वाली घटना के बाद जहां पूरे देश में भारी आक्रोश है। तो वहीं इस घटना के 72 घंटे बाद पुलिस नींद से जागी। आपको बता दें इस दर्दनाक घटना के 72 घंटे बाद एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है, और 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही राजीव गांधी एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर तैनात 2 अन्य कांस्टेबलों को भी सस्पेंड किया गया है। वहीं इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें शादनगर मजिस्ट्रेट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आपको बता दें  कि इस घटना के बाद देशभर में आक्रोश है। शनिवार की देर शाम यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला। इसके अलावा हैदराबाद के शादनगर थाने के बाहर सैकड़ों लोगों ने जमकर विरोध प्रदरशन कर बवाल काटा, और थाने का घेराव किया, साथ ही आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।  

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1