किसी एक दल को बहुमत मिलने की संभावना नहीं

झारखंड विधानसभा के लिए 5 चरणों में चुनाव संपन्न होने के साथ ही आये एग्जिट पोल के नतीजों में किसी भी एक दल की सरकार बनती नहीं दिख रही है और BJP के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना है।

सभी न्यूज़ चैनल्स ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया कि BJP को सिर्फ 22 से 32 सीटें मिलेंगी वहीं JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन को 38 से 50 तक सीटें मिलेंगी। इस सर्वेक्षण के अनुसार BJP की सहयोगी रही AJSU को 3 से 5 सीटें, JVM को 2से 4 सीटें मिलेंगी। अन्य छोटी पार्टियों और निर्दलीयों के खाते में 4 से 7 सीटें जाने की बात कही गयी है।

वहीं, इसके अलावा ABP-C VOTERS के एग्जिट पोल में जहां JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन को 35 सीटें मिलने की बात कही गयी है वहीं BJP को 32 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गयी है। इस सर्वेक्षण ने AJSU को पांच, JVM को तीन एवं निर्दलीय तथा अन्य को छह सीटें मिलने की बात कही है।

यदि ABP-C VOTERS वोटर्स का सर्वेक्षण सही साबित होता है तो उसके अनुसार राज्य में एक बार फिर भाजपा-आज्सू की सरकार का भी गठन हो सकता है। राज्य की पिछली सरकार भी इन्हीं दलों ने मिलकर गठित की थी। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 81 सदस्यीय विधानसभा में 37 सीटें मिली थीं, आज्सू को पांच, झामुमो को 19, कांग्रेस को छह, झाविमो को आठ सीटें मिली थीं। अन्य दलों एवं निर्दलीयों को छह सीटें मिली थीं। बाद में झाविमो के छह विधायक दल बदल कर भाजपा में शामिल हो गये थे जिसके बाद झाविमो के पास महज दो सीटें रह गयी थीं।

NVR24 के एग्जिट पोल के अनुसार BJP को जहाँ 32-36 सीटें मिलने की संभावना है तो वहीँ कांग्रेस गठबंधन को 36-38 सीटें मिलने की संभावना है। मतलब साफ़ है की BJP फिरसे सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है लेकिन दुर्भाग्यवश सत्ता से दूर होती दिख रही है। हालाँकि पुराने सहयोगी और कुछ निर्दलीय अगर साथ आ जाएं तो फिर से बात बन भी सकती है। अब इंतज़ार है 23 तारीख का जब EVM में बंद प्रत्याशियों की किस्मत का साही लेखा जोखा सामने आएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1