सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रदर्शनकारियों के साथ झड़पों में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
सीजेपी प्रोटेस्ट पर क्या बोले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा?
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘आज राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई. लगातार हम आंदोलन कर रहे हैं.सरकार से जवाबदेही मांग रहे हैं कि देश की जो शिक्षा प्रणाली चौपट हो गई है उसकी जिम्मेदारी किसकी बनती है? शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कराए और एक विस्तृत चर्चा हो कि ये व्यवस्था कैसे बदले? सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है. हमने आज जब आवाज उठानी चाही तो बार-बार सदन को स्थगित किया गया.’

