देश में Coronavirus का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण कई राज्यों ने Lockdown को बढ़ाने की मांग की है। इसी बीच एक अच्छी खबर ये भी आई है कि देश में सिर्फ 20 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं, जिनको ICU की जरूरत है बाकी के 80 प्रतिशत मरीजों में Coronavirus का मामूली असर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव Lav Agarwal ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देश में 8,000 से ज्यादा केस हैं। इसमें से करीब 20 प्रतिशत मामलों में ही ICU सपोर्ट की जरूरत है। देश हर स्थिति से लड़ने के लिए तैयार है।
Lav Agarwal ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभी तक 1 लाख 86 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। हम ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करने की तैयारी में लगे हैं। रोजाना 15 हजार से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। अस्पतालों में आइसोलेशन बेड बढ़ाए जा रहे हैं। करीब 601 हॉस्पिटल में एक लाख से अधिक बेड का इंतजाम हैं। हम बाकी के देश के मुकाबले हमारी Corona से निपटने के लिए तैयारी मजबूत है।
उन्होंने कहा कि 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई है, जबकि 716 लोग ठीक हुए। जितने भी पॉजिटिव केस हैं उन्हें अच्छा से अच्छा उपचार मिले। Lav Agarwal ने बताया कि 29 मार्च को 979 पॉजिटिव केस थे। आज 8,000 से ज्यादा केस हैं। इसमें से करीब 20 प्रतिशत मामलों में ही ICU सपोर्ट की जरूरत है। इन्हें आइसोलेशन में डॉक्टरों की निगरानी में रखकर भी काम चलाया जा सकता है।
Lav Agarwal ने बताया कि 29 मार्च को 979 पॉजिटिव केस थे इसमें से करीब 20 प्रतिशत यानि की 196 मामलों में ही ICU सपोर्ट की जरूरत थी। आगे उन्होंने कहा कि अगर हम 4 अप्रैल की बात करें तो हमें 580 बेड की जरूरत थी उस समय हमारे पास 67,500 बेड थे। वहीं अगर 9 अप्रैल की बात करें तो हमें 1,100 बेड की जरूरत थी उस समय हमारे पास 85 हजार बेड थे और हम अगर आज की बात करें की हमें 1671 बेड की जरूरत है तो हमारे पास 601 हॉस्पिटल में 1 लाख 5000 बेड उपलब्ध हैं।


