हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज Coronavirus पॉजिटिव हो गए हैं। Anil Vij ने हाल ही Corona Vaccine की डोज ली थी। उन्होंने Vaccine की डोल 14 दिन पहले ली थी। उनको फिर दूसरी डोज दिया जाना था। Anil Vij ने खुद ट्वीट कर खुद के Coronavirus से पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उनको अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अनिल विज ने आज सुबह ट्वीट में कहा, मैं Corona पॉजिटिव हो गया हूं। मैं अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मेरे संपर्क में पिछले दिनों जो लोग आए हैं वे भी अपना Coronavirus टेस्ट करवाएं और पूरी ऐहतियात बरतें। बता दें कि करीब 14 दिन पहले अनिल विज ने Coronavirus के Vaccine के ट्रायल के दौरान डोज ली थी। उनको दूसरी रोज 28 दिन बाद देनी थी। डॉक्टरों का कहना है कि अनिल विज को Corona पॉजिटिव होने का वैक्सीन से कोई लेना देना नहीं है। Vaccine लेने के बाद व्यक्ति में 42 दिनों के बाद एंटी बॉडी बनती है। ऐसे में Coronavirus से विज के पॉजिटिव होने का Vaccine से कोई कनेक्शन नहीं है।
बता दें कि हरियाणा में Anil Vij से पहले राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई मंत्रियों और विधायकों को Coronavirus का संक्रमण हो चुका है। दो-तीन दिन पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी Corona पॉजिटिव हो गए थे। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि अंबाला छावनी की शास्त्री कालोनी स्थित आवास पर आने वाले अधिकारी और लोगों को पहले सैनिटाइज किया जाता रहा है और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए दूर से ही अपनी बात बताने की व्यवस्था बनाई गई थी।
अनिल विज के मीडिया कोआर्डिनेटर विजेंदर चौहान भी पिछले दिनों Coronavirus पॉजिटिव हो गए थे। बाद में रिपीट Corona टेस्ट में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी।

