Delhi Elections: ‘RO से भी बढ़िया पानी’, हरियाणा BJP नेताओं ने सोनीपत में पिया यमुना का जल, बोले- केजरीवाल कपूत है

Delhi Assembly Elections में यमुना के पानी को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर जमकर प्रहार कर रहे है।

Delhi Assembly Elections, Yamuna Water: दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के पानी को लेकर जमकर सियासत हो रही है। अरविंद केजरीवाल यमुना में प्रदूषण के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी द्वारा बीजेपी नेताओं को यमुना में डुबकी लगाने का चैलेंज दिया गया था। अब हरियाणा बीजेपी के कुछ नेताओं ने उस जगह जाकर यमुना का पानी पिया है, जहां यह नदी दिल्ली में एंट्री करती है।

हरियाणा बीजेपी के नेता राजीव जैन, सोनीपत बीजेपी के जिला अद्यक्ष जसबीर डोडवा पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ दहीसर घाट पहुंचकर यमुना नदी का पानी पीते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान बीजेपी के एक नेता इस पानी को RO से बेहतर बताते नजर आते हैं।

इसके बाद मीडिया से बातचीत में सोनीपत बीजेपी अध्यक्ष जसबीर डोडवा कहते हैं कि केजरीवाल का बयान बहुत ही निंदनीय है। दिल्ली चुनाव में उनकी जमीन खिसक चुकी है। वो हरियाणा की माटी में जन्मे, वो कपूत हैं, सपूत नहीं। हरियाणा के मुख्यमंत्री चौबीस घंटे जनता के लिए काम करते हैं।

‘अरविंद केजरीवाल लोगों को बरगलाने चाहते हैं’

डोडवा आगे कहते हैं कि हरियाणा के लोग गंगा-यमुना की कसमें खाते हैं। हम तो धरातल से जुड़े आदमी हैं, जमीनी व्यक्ति हैं। इसीलिए हमने पानी पीकर भी दिखाया है। अरविंद केजरीवाल लोगों को बरगलाने चाहते हैं। हमारे मुख्यमंत्री की लोकप्रियता बढ़ेगी। पंजाब हमारे किसानों को पानी नहीं दे रहा।

आतिशी ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और आरोप लगाया किहरियाणा सरकार जानबूझकर यमुना नदी में खतरनाक स्तर तक अमोनिर छोड़ रही है, जिससे दिल्ली की जलापूर्ति खतरे में पड़ रही है। मीडिया से बातचीत में आतिशी ने कहा कि उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों के समक्ष अपनी चिंताएं रखीं। यमुना में अमोनिया का स्तर सात पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) तक बढ़ गया है, जो दिल्ली के जल उपचार संयंत्रों की शोधन क्षमता से अधिक है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1