कोरोना वायरस महामारी ने हैंड Sanitizer की मांग में जबरदस्त इजाफा कर दिया है। सामान्य दिनों की तुलना में महामारी के समय लोगों की बड़ी तादाद हैंड सैनेटाइजर इस्तेमाल करने लगी है। अचानक से पैदा हुई इसकी मांग के कारण बाजार से हैंड Sanitizer मिलना मुश्किल हो गया। अगर आपको भी हैंड Sanitizer नहीं मिल रहा है तो घबराइए नहीं।
हैंड Sanitizer वायरस या जीवाणु के फैलाव को रोकने में मददगार साबित होता है। साथ ही आपके स्वास्थ्य सुरक्षा की संभावना को बढ़ाता है। साबुन और साफ पानी की सुविधा नहीं होने पर हैंड Sanitizer को साथ ले जाया जा सकता। हैंड सैनेटाइजक बनाना रॉकेट साइंस नहीं है। इसे घर पर भी खुद से तैयार किया जा सकता है। अलबत्ता कुछ सावधानियां बरतना जरूरी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुझाव के अनुसार मिश्रण के बाद लिक्विड को कम से कम 72 घंटे के लिए छोड़ दें। इस दौरान अगर कोई बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं तो मर जाते हैं।
Sanitizer तैयार करने में जिन उपकरणों या सामग्री का इस्तेमाल हो रहा हो उनका अच्छे से Sanitizer होना चाहिए। इसके लिए आपको आइसोप्रोपिल एल्कोहल, एलोवेरा जेल और टी ट्री तेल की जरूरत होगी। Sanitizer बनाने के लिए एक भाग एलोवेरा जेल में तीन हिस्से आइसोप्रोपिल एल्कोहल मिलाएं। साथ ही खुशबू के लिए टी ट्री तेल की कुछ बूंदें डाल दें। हां, ये जरूर याद रखें Sanitizer को प्रभावकारी बनाने के लिए एल्कोहल की मात्रा 60 फीसद हो। इसके बाद आप अपने तैयार उत्पाद को हैंड Sanitizer के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
