गौरव खन्ना को मिला एकता कपूर का नया शो, श्रद्धा आर्या संग पहली बार जमेगी जोड़ी; सेट पर पूजा से की शुरुआत

एकता कपूर के मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के ऑफ एयर होने की खबर से फैंस निराश हैं। शो ने शुरुआत से ही टीआरपी चार्ट में अच्छी जगह बनाई थी। हाल ही में एकता कपूर और स्मृति ईरानी ने शो से जुड़े खास पलों को साझा करते हुए इसके खत्म होने की जानकारी दी। वहीं, अब एकता कपूर अपने नए शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस शो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पहली बार साथ नजर आएंगे। शो का टीजर पहले ही जारी हो चुका है और अब दोनों कलाकारों ने सेट पर मुहूर्त पूजा के साथ शूटिंग की शुरुआत कर दी है। इस नई जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

श्रद्धा आर्या-गौरव खन्ना ने सेट पर की पूजा
सोशल मीडिया पर श्रद्धा आर्या और गौरव खन्ना की कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें दोनों अपने नए शो के सेट पर दुर्गा पूजा करते और भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने सफेद रंग के पारंपरिक आउटफिट पहने थे। गौरव खन्ना सफेद ओपन-कॉलर कुर्ते में दिखाई दिए, जिसे उन्होंने रिस्टवॉच और ब्रेसलेट के साथ स्टाइल किया। वहीं, श्रद्धा आर्या सफेद सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

क्या बोलीं एकता कपूर?
एकता कपूर ने गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्हें उम्मीद है कि इस शो को भी उनके बाकी सीरियल्स की तरह दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा। एकता ने कहा कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी खत्म होने के बाद दर्शक लगातार उनसे नए शो को लेकर सवाल कर रहे थे। वह दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने एक ऐसी कहानी लाने का फैसला किया, जो लोगों के दिलों को छू सके। एकता के मुताबिक, श्रद्धा आर्या और गौरव खन्ना को एक साथ लाना इस नए शो को खास बनाता है। दोनों कलाकारों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है और उन्हें साथ देखना लंबे समय से चाहने वालों की इच्छा रही है। एकता ने कहा कि इस नए प्रोजेक्ट को लेकर वह बेहद उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़ी नर्वस भी हैं।

गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के शो का प्रीमियर कब होगा?
एकता कपूर ने 13 अक्टूबर को श्रद्धा आर्या और गौरव खन्ना के नए शो का टीजर रिलीज किया था। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक शो के नाम, कहानी और किरदारों से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक, इस शो का प्रीमियर नवंबर 2026 के आखिरी सप्ताह तक हो सकता है। खास बात यह है कि श्रद्धा आर्या और गौरव खन्ना का यह नया शो स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की जगह ले सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1