पंजाब में बड़ा हादसा,स्‍कूल वैन में आग लगने से 4 छात्र जिंदा जले

Punjab के लोंगोवाल में बड़ा हादसा हो गया। बच्‍चों को ले जा रहे एक प्राइवेट स्कूल के वैन में आग लग गई। इससे वैन में सवार 4 बच्‍चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। 3 बच्‍चे गंभीर रूप से झुलस गए। झुलस गए बच्‍चों को चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है। स्‍कूल वैन छुट्टी के बाद बच्‍चों को घर छोड़ने जा रही थी। हादसे के बाद लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा और उन्‍होंने जमकर हंगामा किया। गुस्‍साए लोगों ने मुख्‍य सड़क पर जाम लगा दिया है। वैन में 8 बच्‍चे सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, लोंगोवाल में चल रहे एक निजी स्‍कूल में काफी संख्‍या में बच्‍चे पढ़ते हैं। बच्‍चों को स्‍कूल वैन में स्‍कूल लाया और घर छोड़ा जाता है। रोज की तरह शनिवार सुबह बच्‍चे स्‍कूल की वैन में गए और छुट्टी के बाद उनको वैन से घर छोड़ा जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक, लोंगोवाल कस्बे के सिद्धू रोड पर स्थित सिमरन पब्लिक स्कूल के पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों को वैन स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी। रास्‍ते में इस मारुति वैन में धमाका होने के बाद आग लग गई। चंद पलों में ही आग ने वैन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। वैन में 12 स्कूली बच्चे सवार थे।
सड़क के साथ लगते खेतों में मौजदू मजदूरों व ग्रामीणों ने तुरंत आग में घिरी स्कूल वैन में से चालक व बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। लोगों ने मिट्टी डालकर वैन में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इतनी भड़क गई कि 4 बच्‍चे वैन में ही फंस गए और उनको नहीं निकाला जा सका। ये 4 बच्‍चे कार के भीतर ही जलकर राख हो गए। 3 बच्‍चों को लोंगोवाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उनकी गंभीर हालत होने के कारण बच्‍चों को चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया।
स्कूल व अस्पताल में बच्चों के परिजन जमा हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलजे ही एसजीपीसी प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल भी मौके पर पहुंचे। एसएचओ बलवंत सिंह ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान नवजोत कौर, सिमरनजीत कौर पुत्री कुलवंत सिंह, राध्या रानी व कमलप्रीत कौर के तौर पर हुई है।
एसजीपीसी प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने सरकार व प्रशासन पर स्कूली वाहनों की उचित तरीके से जांच न करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर सुनाम के डीएसपी सुखविंदरपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्‍होंने स्कूल का रिकार्ड जब्त कर लिया। स्कूल प्रिंसिपल व स्कूल वैन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूल के कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
हादसे के बाद लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा। लोगों ने स्‍कूल प्रबंधन बच्‍चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने प्रशासन पर भी स्‍कूल बसों की खामियों की अनदेखी करने आरोप लगाया। गुस्‍साए लोगों ने प्रशासन और स्‍कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्‍होंने मुख्‍य सड़क पर जाम लगा दिया। लोग स्‍कूल के प्रबंधकों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1