ओडिशा, पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र ने भी 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन

ओडिशा और पंजाब के बाद महाराष्ट्र ने भी Lockdown को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री उद्धव ने कहा, ‘महाराष्ट्र में Lockdown 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। हम ऐसे मुश्किल हालात में भी देश को रास्ता दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे।’ राज्य में Coronavirus के अब तक 1,874 मामले सामने आए हैं और यहां 110 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Lockdown बढ़ाने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ने कहा, ‘सोमवार को महाराष्ट्र में Corona का पहला मामला मिले 5 हफ्ते हो जाएंगे। हालांकि आज हम कह सकते हैं कि हमने Corona के कई गुना बढ़ने पर काफी हद तक रोक लगाई है।’ Coronavirus ने पूरे देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र को प्रभावित किया है। शनिवार तक राज्य में 1,874 मरीज मिले हैं जिनमें से करीब 188 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।


महाराष्ट्र में Corona से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई शहर ही हुआ है। शुक्रवार को यहां एक ही दिन में सिर्फ मुंबई में Corona के 218 नए मामले सामने आए। साथ ही साथ Corona के 10 मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब तक मुंबई शहर में ही कुल 64 लोगों की Corona के चलते मौत हो चुकी है। शुक्रवार तक मुंबई में Corona संक्रमितों की कुल संख्या 993 हो गई है।


महाराष्ट्र से पहले ओडिशा सरकार और पंजाब सरकार भी क्रमशः 30 अप्रैल और 1 मई तक Lockdown बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं। शनिवार शाम तक देश में Coronavirus संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,447 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अगर समय रहते Lockdown का फैसला नहीं लिया गया होता तो देश में अब तक स्थिति बहुत खराब हो सकती थी और आज देश में Coronavirus पॉजिटिव मामलों की संख्या 2 लाख तक पहुंच गई होती।

हजारों झुग्गी-झोपड़ियों और लाखों की आबादी वाले मुंबई के धारावी इलाके में Coronavirus का संक्रमण धीरे-धीरे फैलता जा रहा है। शनिवार को 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के साथ ही धारावी में इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। वहीं 6 नए केस मिलने से यहां अब तक Corona के 28 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1