पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, पीएम ने जताया शोक

भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का रविवार को 86 साल की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया। सूत्रों की माने तो शेषन लंबे समय से बिमार चल रहे थे र अपने अंतिम समय में उन्होंने बाहरी लोगों से मिलना-जुलना भी बंद कर दिया था। आपको बता दें टीएन शेषन अपने कड़े रुख के लिए जाने जाते थे। शेषन ने 1990 के दशक में देश में चुनाव सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। और चुनाव नियमों को सख्ती से लागू करवाया था। टीएन शेषन पहले चुनाव आयुक्त थे जिन्होंने बिहार में पहली बार 4 चरणों में चुनाव करवाया था। इस दौरान चारों बार चुनाव की तारीखें भी बदली गईं। इसके साथ ही बिहार में बूथ कैप्चरिंग रोकने के लिए सेंट्रल पुलिस फोर्स का इस्तेमाल भी किया था। जानकारी के मुताबिक ये बिहार के इतिहास का सबसे लंबा चुनाव था।

 टीएन शेषन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई बड़े दिग्गजों ने दुख जताया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘वो अभूतपूर्व सरकारी अधिकारी थे, उन्होंने पूरी निष्ठा और परिश्रम के साथ देश की सेवा की, चुनाव सुधारों में उनके प्रयासों ने हमारे लोकतंत्र को और मजबूत किया। उनके निधन की खबर सुनकर पीड़ा हुई, ओम शांति’।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1