Mumbai police

मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग,टेकऑफ के बाद रनवे पर मिला प्लेन का पहिया

स्पाइसजेट विमान की शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. दरअसल, कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के प्लेन को लेकर उस व्त अफरातफरी मच गई, जब टेकऑफ के बाद रनवे पर प्लेन का पहिया मिला, जिसके बाद सभी हरकत में आ गए और मुंबई एयरपोर्ट पर प्लेन की आपातकाल लैंडिंग हुई. मुंबई पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि प्लेन में सवाल सभी 75 पैसेंजर सुरक्षित हैं.
स्पाइसजेट एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, “12 सितंबर को कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया. विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से उतर गया. सुचारू लैंडिंग के बाद, विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए.”

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1