असम और हिमाचल में भूकंप से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश और असम में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम में कार्बी आंगलोंग में सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर भूकंप आया है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे।  इससे पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए। चंबा में देर रात 12 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इसकी तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि रविवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि भूकंप का केंद्र चंबा के उत्तर-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। रविवार को सुबह 5:30 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।जिले के आसपास के क्षेत्रों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। चंबा जिला सहित राज्य के अधिकांश हिस्से उच्च भूकंपीय संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1