Dhurandhar 2 Box Office Day : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए है।रणवीर सिंह,संजय दत्त,अर्जुन रामपाल,सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है।ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के सातवें दिन भी फिल्म शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 45 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर सकती है।दर्शकों के बीच फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता का असर इसकी कमाई पर साफ नजर आ रहा है,जिसके चलते कलेक्शन में किसी तरह की गिरावट की संभावना नहीं दुख रही ।कई शहरों में टिकट्स की भारी डिमांड के कारण शो हाउसफुल जा रहे हैं और एडवांस बुकिंग का ट्रेड तेजी से बढ़ रहा है।
7वे दिन धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग से कमाए 20 करोड़ रूपये
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार से कमाई कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सुबह 11 बजे से पहले ही करीब 22 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था,जिसमें बड़ा हिस्सा एडवांस बुकिंग का है।फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है,जिसके चलते सातवें दिन के शो के लिए भी पहले से ही भारी संख्या में टिकट बुक हो चुके थे।ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि एडवांस बुकिंग के इस ट्रेड को देखते हुए फिल्म दिन खत्म होने तक आसानी से 40करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर सकती है।
ग्लोबली 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है धुरंधर 2
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ भारत ही नहीं,बल्कि दुनियाभर में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है।फिल्म ने महज 6 दिनों में करीब 900 करोड़ रूपये का ग्लोबल कलेक्शन अपने नाम कर लिया है,जो अपने आप में एक बड़ा रिकार्ड है।ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक,सातवें दिन यह फिल्म 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है।पहले हफ्ते में इतनी बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अब यह फिल्म शामिल हो गई है।रणवीर सिंह और आदित्य धर की इस फिल्म ने ऐसा इतिहासकार रचा है,जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा ,और इसके बनाए रिकॉर्ड्स को तोड़ना बाकी सितारों के लिए आसान नहीं होगा।
