Healthy Foods

सर्दियों में जरूर खाएं ‘मेथी का पराठा’, जानिए क्या है फायदें

सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार Vegetables के ढेर सारे विकल्प बाजार में मौजूद होते हैं। वैसे तो बच्चों को हरी पत्तेदार Vegetables खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता लेकिन अगर आप इनसे कोई स्वादिष्ट डिश बना दें, तो बच्चे-बड़े सब चाव से खा लेते हैं। सर्दियों में आने वाली एक बेहद पौष्टिक साग है Methi और इस मेथी से आप कई तरह के व्यंजन बना सकते हैं। घरों में Methi के पराठे सबसे ज्यादा प्रचलित होते हैं। सर्दियों में गुड़ के साथ मेथी के पराठे खाने का आनंद ही कुछ और होता है। Methi के पत्तों को डालकर बनाए गए पराठे न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि आलू या पनीर के पराठों से ज्यादा हेल्दी भी होते हैं। ये बहुत आसानी से बन भी जाते हैं। तो आइए आपको बताते हैं सर्दियों में मेथी के पराठे खाने के जबरदस्त फायदे…
आसानी से पचता है-
मेथी के पराठों को आप ब्रेकफास्ट या लंच किसी भी समय खा सकते हैं। ये पराठे पेट के लिए बेहद हल्के होते है जिनसे इसे पचाना भी बहुत आसान होता है। Methi की पत्तियों को पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसलिए मेथी के पराठे पेट के लिए बहुत अच्छे होते हैं। Methi में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है, जो पेट की सामान्य समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी, बदहजमी को ठीक करती है और सर्दियों में होने वाली एलर्जी को भी कम करती है।
पेट देर तक रहता है भरा-
मेथी के पराठे अपने आप में कंप्लीट मील है, इसलिए इसके साथ खाने के लिए आपको अलग से बहुत सारी चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है। Methi के पराठों को आप दही, अचार, गुड़ या चाय के साथ खाकर अपना पेट भर सकते हैं। इससे आपको देर तक भूख भी नहीं लगती है, जिससे आपको कैलोरीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल-
अगर पहले से आपका कोलेस्ट्रॉल बहुत अधिक बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर आपको तेल-घी खाने से मना कर देते हैं। इसलिए ऐसी स्थिति में आपको पराठे को बिना तेल के सूखा ही सेंक कर खाना चाहिए। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य है, तो आप हल्के तेल से सिंका हुआ पराठा खा सकते हैं। खास बात ये है कि मेथी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद है। मेथी से बनी डिश के सेवन से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बेहतर रहता है। साथ ही ब्लड प्रेशरकंट्रोल में रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है।
ब्रेस्टफीड के लिए फायदेमंद-
मेथी के सेवन से महिलाओं में ब्रेस्टमिल्क का प्रोडक्शन बढ़ता है। इसलिए जो महिलाएं अपने बच्चों को ब्रेस्टफीड कराती हैं, उनके लिए भी Methi का पराठा खाना या मेथी की सब्जी खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

पुरुषों की शारीरिक क्षमता बढ़ाता है-
मेथी के सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन का प्रोडक्शन भी बेहतर होता है। ये हॉर्मोन पुरुषों की शारीरिक क्षमता और Health के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा ये हॉर्मोन पुरुषों की सेक्शुअल क्षमताओं को भी बढ़ाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1