DC Skipper Axar Patel Statement: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 रन से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टीम की फील्डिंग को हार की बड़ी वजह बताई। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी ठीक रही, लेकिन फील्डिंग में हुई चूको न मैच का रुख बदल दिया csk ने संजू सैमसन के नाबाद 115 रन की पारी की बदौलत 212 रन बनाए , जिसके जवाब में दिल्ली की टीम जैमी ओवरटन की शानदार गेंदबाजी के सामने 189 रन पर सिमट गई।
Axar Patel ने CSK के खिलाफ मिली हार के बाद किसे माना दोषी?
दरअसल, मैच के दौरान दिल्ली की फील्डिंग में बड़ी चुकें देखने को मिलीं। 10वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर पथुम निसांका ने संजू सैमसन का आसान कैच छोड़ दिया,तब वह 55 रन पर बल्लेबाजी के रहे थे। इसके बाद आयुष महात्रे को रन आउट करने का मौका भी गवां बैठे, जिन्होंने 59 रन की पारी खेली। मैच के बाद अक्षर पटेल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में इन गलतियों को हार की बड़ी वजह बताया।
“मुझे लगता है कि हमने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन अगर रन-चेज की बात करें तो पावरप्ले के बाद हमने जल्दी-जल्दी दो तीन विकट खो दिए, जिससे लय टूट गई।मुझे लगता है कि फील्डिंग में अंतर ही मेरे लिए मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। विकेट गुच्छों में गिरते रहे और इसी वजह से हम पिछड़ते चले गए। बल्लेबाजों ने ठीक-ठाक काम किया, लेकिन कुल मिलाकर हमारी खराब फील्डिंग ने हमें निराश क्या।”
पिच को लेकर पूछे गए सवाल पर अक्षर पटेल ने साफ किया कि विकेट में कोई खास बदलाव नहीं आया था। उन्होंने कहा ओस की वजह से गेंदबाजी करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर हो गया था, लेकिन इसके बावजूद गेंदबाजो ने अच्छा प्रदर्शन किया।
