IPL 2026: Chennai Super Kings को बड़ा नुकसान, तेज गेंदबाज नहीं खेल पाएगा पूरा सीजन

Nathan Ellis ruled out IPL 2026: IPL 2026 से पहले Chennai Super Kings को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज Nathan Eills ट्रेनिंग कैंप के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए है।टीम के सीईओ Kasi Viswanathan ने पुष्टि की है उनका समय पर फिट होना मुश्किल है।एलिस से खासकर डेथ ओवरों में अहम भूमिका की उम्मीद थी, लेकिन अब उनकी कमी टीम की गेंदबाजों पर असर डाल सकती है।पहले से ही Matheesha Pathirana team में नहीं है,जिससे यह समस्या और बढ़ गई है। फिलहाल टीम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटी हुए है।

Nathan Eills को टीम में डेथ ओवरों के अहम गेंदबाज के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन अब उनकी गैरमौजूदगी से चेन्नई सुपर किंग्स की योजना प्रभावित हुए है। पहले से ही Matheesha Pathirana team में नहीं हैं,जिन्हें मिनी ऑक्शन में Kolkata Knight Riders ने 18 करोड़ रूपये में खरीदा था। एसे में डेथ ओवरों की जिम्मेदारी और चुनौतीपूर्ण हो गई है। स्पोर्ट्सस्टार से बातचीत में टीम की सीईओ Kasi Viswanathan ने इसे बड़ा झटका बताते हुए कहा कि एलिस जैसे गेंदबाज की कमी खोलेगी और टीम अब उनके विकल्प की तलाश कर रही है।

टीम कांबिनेशन में Matt Henry को मिल सकती है जगह

Nathan Eills के चोटल होने के बाद Chennai Super Kings की प्लेइंग इल्विन में Matt Henry को मौका मिलने की संभावना बढ़ गई है।न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज का T20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड अच्छा रहा है,जहां उन्होंने 43 मैचों में 53 विकट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 8.50रही है। हालांकि, IPL में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने आखिरी बार 2024 में Lucknow Super Giants के लिए खेलते हुए 4 मैचों में सिर्फ 1 विकट लिए था और उनकी इकॉनमी 9.16 रही थी।

Jamie Overton की एंट्री पर चल रही चर्चा

Matter Henry नई गेंद से शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते,लेकिन डेथ ओवरों में उन्होंने अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वही Chennai Super Kings को इस समय ऐसे गेंदबाज की जरूरत है जो आखिरी ओवरों में बेहतर प्रदर्शन कर सके। ऐसे में कप्तान ऋतुराज Gaikwad की टीम इंग्लैंड के Jamie Overton को शामिल करने पर विचार कर सकती है। हालांकि, ओवरटन भी पिछले सीजनों में Matheesha Pathirana की तरह टीम के लिए उतने प्रभावित साबित नहीं हुए हैं।

IPL 2026: Chennai Super Kings के मैचों की तारीखें

CSK आईपीएल 2026 में अपने सफर की शुरुआत 30 मार्च को Rajashthan Royals के खिलाफ Guwahati में करेगी।इसके बाद टीम 3,5 और 11 अप्रैल को Punjab Kings,Royal challengers Bengaluru और Delhi Capitals से भिड़ेगा। पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन काफी निराशजनक रहा था और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। हालांकि ,इस बार टीम ने खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की है, जिसमें खासतौर पर ऑलराउंडरों पर फोकस किया गया है और कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1