भारत में COVID-19 पॉजिटिव केस करीब 25 हजार, 5210 लोग रिकवर

दुनियाभर में कोरोना महामारी को फैले करीब 4 महीने होने को है लेकिन इसका प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। भारत में भी अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 24,942 हो गई है। इसमें से 18,953 एक्टिव केस हैं। अबतक तक 779 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि देशभर में अबतक 5,210 लोग इलाज के बाद रिकवर हो चुके हैं। आपके बता दें, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 1490 नए केस सामने आए हैं। वहीं 56 लोगों की मौत हुई है। देश के कुछ हिस्सों में कोरोना मरीजों के बढ़ने की दर घटकर 6 फीसदी तक पहुंंच गई है। वहीं गोवा देश का पहला राज्य है जो इस वक्त पूरी तरह से कोरोना मुक्त है।

बता दें देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में हैं। यहां अब तक 6,817 केस सामने आ चुके हैं और 301 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई महाराष्ट्र में कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। हालांकि महाराष्ट्र में कुल 957 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में 1061, अंडमान निकोबार में 27, अरुणाचल प्रदेश में एक, असम में 36, बिहार में 228, चंडीगढ़ में 28, छत्तीसगढ़ में 36, दिल्ली में 2514 मामले आए। इसके साथ ही अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में 1778, पश्चमि बंगाल में 571, गुजरात में 2815, हरियाणा में 272, हिमाचल प्रदेश में 40, जम्मू-कश्मीर में 454, झारखंड में 59, कर्नाटक में 489, केरल में 451, लद्दाख में 20, मध्य प्रदेश में 1952, मणिपुर में 2, मेघालय में 12, मिजोरम में एक, ओडिशा में 94, पुडुचेरी में 7, पंजाब में 298, राजस्थान में 2034, तमिलनाडु में 1755, तेलंगाना में 984, त्रिपुरा में 2, उत्तराखंड में 48 लोगों कोरोना वायरस की पुष्टी हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1