Sonia Gandhi,

हाथरस कांड: लड़की के साथ जो हैवानियत हुई, वो हमारे समाज पर कलंक- सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi ने Hathras Gang Rape पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हाथरस में मासूम लड़की के साथ जो हैवानियत हुई, वो हमारे समाज पर कलंक है। Sonia Gandhi ने कहा कि हाथरस की निर्भया की मृत्यु नहीं हुई है, उसे एक निष्ठुर सरकार द्वारा मारा गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़िता के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। यूपी सरकार ने मामले को दबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि क्या लड़की होना गुनाह है। क्या गरीब की लड़की होना अपराध है। यूपी सरकार क्या कर रही थी। हफ्तों तक पीड़ित परिवार की न्याय की पुकार को सुना नहीं गया। समय पर बच्ची को सही इलाज नहीं मिला। आज एक बेटी हमारे बीच से चली गई है।


सोनिया गांधी ने कहा कि Hathras की बेटी जब जिंदा थी तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसकी रक्षा नहीं हुई। मृत्यु के बाद उसे उसके परिवार को नहीं सौंपा गया। एक मां आखिरी बार अपनी बेटी को विदा भी नहीं कर पाई। ये घोर पाप है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लड़की का जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया। मरने के बाद इंसान की एक गरिमा होती है। लेकिन उस बच्ची को अनाथों की तरह जला दिया गया। ये कैसा न्याय है। ये कैसी सरकार है। सरकार को लगता है कि वो कुछ भी करती रहेगी और देश देखता रहेगा। ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता। देश आपके अन्याय के खिलाफ बोलेगा। Congress पीड़िता परिवार के साथ खड़ी है।


विपक्ष के हमले के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से बात की है। पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री ने पीड़िता के पिता से बात करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया और प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पीड़िता के परिवार को 25 लाख की सहायता राशि देने का एलान किया। CM योगी ने कहा कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। सरकार परिवार को एक घर भी आवंटित करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1