कांग्रेस ने कांके से पूर्व DGP राजीव कुमार का टिकटा काटा; खड़े होंगे सुरेश बैठा

AICC ने भारी विरोध के बाद कांके विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पूर्व DGP राजीव कुमार का टिकट काटकर अब ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश बैठा को टिकट देने की घोषणा की है। देर रात कांग्रेस ने 3 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, कांके के अलावा मांडर और जगन्नाथपुर का नाम है। मांडल विधानसभा क्षेत्र से सनी टोप्पो को टिकट दिया गया है जबकि जगन्नाथपुर से सोना राम सिंकू को टिकट दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह का कांके और रांची के कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में जमकर विरोध किया था। उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगने के साथ ही उन पर टिकट बेचने का भी आरोप लगा था। कांग्रेस कर्मियों का उग्र विरोध देखते हुए कांके विधानसभा से उम्मीदवार बदल दिया गया। उम्मीदवार बदलने से पहले कांग्रेस ने पूर्व डीजीपी को विश्वास में लिया और उन्हें बदलाव की जानकारी भी दे दी गई। अब चर्चा है कि कांग्रेस बोकारो से भी उम्मीदवार को बदलने पर विचार कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1