झारखंड मुक्ति मोर्चा के बदलाव यात्रा के आज अंतिम पड़ाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूँटी में आयोजित सभा में भाजपा पर जमकर बरसे। भारी वर्षा के बावजूद उमड़े जनसैलाब के बीच उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास को छत्तीसगढ़ी चूहा और डिजिटल चूहा तक कह डाला। उन्होंने कहा कि हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को योजनाओं का लॉन्चिंग पैड कहा है, लेकिन यहां पर मोब लिंचिंग की जिस तरह से घटनाएं हो रही हैं यह लिंचिंग पैड बन चुका है। भाजपा द्वारा जमींदार कहे जाने पर उन्होंने कहा कि झारखंड में झारखंड के लोग जमींदार होंगे ना कि छत्तीसगढ़ के लोग। उन्होंने रघुवर सरकार के अधिकारियों को भाजपा की रैलियों में भीड़ जुटाने की बात कही। आगामी होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि गठबंधन की बात बाद में होगी, अभी भाजपा को गठबंधन की जरूरत है।
Related Posts
JDU झारखंड में अपने सिंबल पर नहीं लड़ पाएगी चुनाव
By
Beena Rai
/ August 25, 2019
पंचायत ने बेटी को बोला ‘बदचलन’ तो दुखी पिता ने लगायी फांसी
By
Beena Rai
/ August 26, 2019
