अम्फान: PM मोदी पश्चिम बंगाल को एक हजार करोड़ रूपये की मदद का ऐलान

सुपर साइक्लोन Amfan से हुई तबाही से उबरने के लिए पश्चिम बंगाल को केन्द्र सरकार तत्काल 1000 करोड़ रुपए की मदद देगा। तूफान से प्रभावित पश्चिम बंगाल व ओडिशा के जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री ने यह ऐलान किया। इससे पहले शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ व CM ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने राज्य के प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया।

इस दौरान उनके साथ CM ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। बंगाल के प्रभावित अधिकतर जिले बारिश के पानी से डूबे हुए नजर आए। सर्वेक्षण के बाद PM मोदी ने प्रभावित जिलों में राहत कार्यों के लिए तत्काल 1000 करोड़ की मदद देने का ऐलान किया। हवाई सर्वेक्षण के बाद PM मोदी ने कोलकाता में एक समीक्षा बैठक भी की। CM ममता बनर्जी ने तूफान से राज्य में करीब 1 लाख करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है।

बता दें कि 20 मई को आए साइक्लोन Amfan ने पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाई है। बिजली के खम्भे गिर गए हैं। तार टूटे पड़े हैं। संचार व यातायात सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। राज्य के कई जनपद जलमग्न हो गए हैं। जगह-जगह भारी पेड़ गिरे पड़े हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। राज्य में अब तक तूफान के चलते 72 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल के बाद प्रधानमंत्री ओडिशा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1