CAA, NRC के विरोध में भारत बंद, यूपी में भी दिखा असर,सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। CAA के खिलाफ आज कुछ संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है। इसे लेकर सभी राज्यों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

यूपी के फिरोजाबाद में भारत बंद के पोस्टर लगाए जाने से पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई है। आज सुबह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में दुकानें बंद रही। पुलिस ने कई स्थानों से पोस्टर हटवा दिए। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसफोर्स तैनात किया गया है।

बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कांजुरमार्ग स्टेशन पर एक रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कुछ लोकल ट्रेनों को भी रोका है। इस वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है, कई जगहों पर प्रदर्शनकारी और आम लोगों के बीच झड़प भी हुई है।

वहीं, एक महीने से ज्यादा दिनों से दिल्ली के शाहीन बाग में CAA और NRC के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही मुस्लिम महिलाएं बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मार्च करेंगे। इस दौरान शाहीन बाग की बुजुर्ग महिलाएं यहां प्रदर्शन को संबोधित करेंगे। शाहीन बाग को लेकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी राजनीति तेज हो गई है। इसे लेकर भाजपा-आम आदमी पार्टी के बीच आर-पार की लड़ाई जारी है।


भारत बंद को देखते हुए सभी राज्यों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। राज्यों ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। CAAके खिलाफ बुधवार को कुछ संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है। हालांकि इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मंगलवार को भी पूरे दिन ट्विटर पर #कलभारतबंद_रहेगा ट्रेंड कर रहा था और लोगों को इसमें हिस्सा लेने के लिए कहा जा रहा था। बंद का आह्वान बहुजन क्रांति मोर्चा ने किया है।

इसी कड़ी में देहरादून में भी बंद रखने का आह्वान किया गया। शहर काजी मुहम्मद अहमद कासमी ने लोगों से विरोधस्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर शहर को पांच जोन और 11 सेक्टर में बांटा है। देहरादून में तंजीम-ए-रहनुमा-ए-मिल्लत की तरफ से अनुरोध किया गया है कि CAA ,NRC और NRP के विरोध में अपने कारोबार बंद कर दुआएं करे कि अल्लाह सरकार को इस काले कानून को वापस लेने की तौफीक दे।

वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ में CAA, NRC और EVM के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से तथाकथित बंद पर एसएसपी अजय साहनी ने कहा है कि मेरठ में कोई बंद नहीं है। जबरन बंद कराने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। शहर में अतिसंवेदनशील 18 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। दो कंपनी आरएएफ और दो कंपनी पीएसी को रिजर्व में रखा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1