BRICS समिट 2026: नई दिल्ली में आयोजित BRICS समिट में वर्ल्ड लीडर्स की मीटिंग के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर निशाना साधा। अपने संबोधन में पुतिन ने साफ कहा कि दुनिया लगातार बदल रही है। BRICS देश G7 को पीछे छोड़ चुके है। पश्चिमी देश लगातार कमजोर पड़ रहे हैं।
BRICS बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “अभी विश्व में गहरे और बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसका कारण ये है कि जो देश 20वीं सदी के दूसरे भाग में आर्थिक विकास में सबसे आगे थे, उनकी जगह अब विकास के नए इंजन ले रहे हैं। जब मैं ‘पुराने’ कहता हूं, तो यह बस कहने की बात है। हम सभी जानते हैं कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं।”
पुतिन ने आगे कहा कि इन तथाकथित पुराने नेताओं के पास अभी भी बहुत मजबूत पक्ष और अच्छी तरह से विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी और वैज्ञानिक फायदे, वैज्ञानिक स्कूल वगैरह मौजूद हैं। यह दुखद है, लेकिन चीजों का स्वभाव ऐसा नहीं है। मानवता और अर्थव्यवस्था का स्वभाव ऐसा नहीं है। दुनिया हमेशा बदलती रहती है।

