ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि मैं एक तस्वीर रखना चाहती हूं. इनका SIR सिर्फ नाम मिटाने के लिए है. अगर किसी बेटी ने शादी के बाद पति का सरनेम लगा लिया तो उसको भी नेम मिसमैच में डाल दिया है.
SIR सुनवाई में ममता बनर्जी की दलील
SIR मामले की सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि वह बंगाल से हैं और वहां की स्थानीय परिस्थितियों को अच्छी तरह जानती हैं. उन्होंने तीनों जजों के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि आम लोगों की लड़ाई है और उन्होंने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को कई पत्र लिखे हैं. ममता ने बोलने के लिए समय मांगा, जिस पर CJI ने उन्हें 15 मिनट देने की अनुमति दी.

