बिहार क्रिकेट एसोसिएशन यानी बीसीए में गैर कानूनी गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे बीसीए के अंदर शांति और खेल की भावना खत्म हो रही है। अब इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए बीसीए अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को पत्र लिखा है। और बीसीए में बढ़ रहे आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की बात कही है। बीसीए अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने अपने पत्र में गांगुली से कहा है कि वो बीसीसीआई के महाप्रबंधक क्रिकेट संचालन सबा करीम के आदेश के अनुसार राज्य क्रिकेट में हो रही गैरकानूनी और गलत गतिविधियों’ पर ध्यान दें उसे दूर करें। साथ ही बीसीसीआई को लिखे अपने पत्र मे ये भी कहा कि करीम बीसीए में रविशंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व वाले तबके के हितों को बचा रहे हैं। बीसीए अध्यक्ष ने बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली से अपील करते हुए कहा कि वो इस मुद्दे को नए तरीके से देखें और इसके संबंध में जरूरी फैसले लें।
Related Posts
ऋषभ पंत के लिए खतरे की घंटी हैं ये 3 युवा विकेटकीपर
By
Editor desk
/ August 21, 2019
नेशनल डोप टेस्टिंग लैब सस्पेंड
By
Beena Rai
/ August 23, 2019
विराट कोहली को लगता है प्रैक्टिस सेशन में डर!
By
Beena Rai
/ August 24, 2019
