Bangladesh Antrim Government

Bangladesh Violence : आज बांग्लादेश पहुंचेगा उस्मान हादी का शव, हिंदू युवक को पेड़ से टांगकर जलाया, जानें पूरा मामला

Bangladesh Violence : बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ महमूद सजीब भुइयां ने कहा, ‘जब भी हम इस देश के लिए एकजुट होते हैं, कोई स्वार्थी समूह अलगाववादी गतिविधियों को अंजाम देकर हमें नुकसान पहुंचाता है, हमें विवादों में घसीटता है और हमारे संघर्ष पर सवाल उठाने का मौका देता है. हम यह साफ करना चाहते हैं कि आज की उकसावे वाली कार्रवाई में शामिल लोगों की हम पहचान कर रहे हैं. कुछ लोग हादी की शहादत के बाद न्याय की मांग करने वाले हमारे आंदोलन को भड़काकर दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.’

आवामी लीग का दफ्तर फूंका
ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, चटगांव में भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं. भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास के सामने बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. उन्होंने उच्चायोग पर ईंटें फेंकीं. इसके अलावा, शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी के घर में तोड़फोड़ की गई और उसे आग लगा दी गई. राजशाही स्थित अवामी लीग ऑफिस में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1