Loc पर एक बार फिर पाक सेना ने सीजफायर का किया उल्लंघन

पाकिस्तान लगातार अपने नापाक इरादों को अंजाम देने की कोशिश में जुटा हुआ है। वह आए दिन संघर्षविराम उल्लंघन करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर पाक सेना ने रविवार को पुंछ जिले में पाक सेना की तरफ से 21-22 दिसंबर की आधी रात में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास एक बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

पाकिस्तानी सेना की ओर से मेंधर, कृष्णाघाटी और पुंछ सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हालांकि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। जम्मू से कश्मीर तक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी कर रहे पाक के दो सैनिकों को भारत ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है। इसके अलावा उत्तरी कश्मीर के दुदनियाल और एथमुकाम में भी तीन पाकिस्तानी चौकियों और आतंकियों(जैश) के एक लांचिग पैड को भारी नुकसान पहुंचाया है। दोनों तरफ से हो रही गोलाबारी के कारण सीमावर्ती इलाके में तनाव काफी बढ़ गया है। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना मोर्टार और तोपखाने का इस्तेमाल कर रही है। सैन्य प्रशासन ने एलओसी पर तैनात सभी सैन्याधिकारियों को पूरी तरह ऑपरेशनल मोड में अलर्ट रहने का आदेश दे दिया है।

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे एलओसी से सटे प्लांवाला और केरी बट्टल के अलावा उरी, टंगडार, करनाह और गुरेज में सैनिक और नागरिक ठिकानों पर भारी गोलाबारी की है। जिसके बाद भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाक ठिकानों पर भी ताबड़तोड़ गोलाबारी की।

इंडियन आर्मी ने एलओसी पार गुलाम कश्मीर में नीलम और लीपाघाटी में दुदनियाल, एथमुकाम, चिलाना और शारदा में बने पाकिस्तानी सैन्य व आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है। आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद का एक लांचिग पैड के अलावा तीन पाक चौकियां भी तबाह हुई हैं। जिसके बाद इलाके में सुबह कई एंबुलेंस गाडिय़ों को देखा है। यही वजह है कि कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने या जख्मी होने का दावा किया जा रहा है।

ऐसे में सैन्य अधिकारियों ने बताया कि प्लांवाला में छन्नी दमानु चौकी के सामने एलओसी पर एक पाक चौकी को भारी नुकसान पहुंचा है। जहां पर दो पाक सैनिक मारे गए हैं और कुछ अन्य जख्मी हुए हैं। इतना ही नहीं सैनिकों के मारे जाने के बाद पाक सेना की बंदूकें शांत हुईं, लेकिन उत्तरी कश्मीर के केरन, टंगडार व कंजलवान में दोनों तरफ से भीषण गोलाबारी जारी है। यहां पर पाक सेना ने नागरिक बस्तियों को भी निशाना बनाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1