Agniveer 2026: भर्ती की लास्ट डेट एक्सटेंड, सेना जॉइन करने का आखिरी मौका

इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भरती कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे युवा, जो भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखते हैं और अब तक किसी वजह से फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए एक बड़ा मौका है।

कहां और कैसा भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ये योग्य और इच्छुक उम्मीदवार को केवल ऑनलाइन मोड के जरिए अधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in पर आवेदन करना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन के दौरान सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 250 रूपये का शुल्क जमा करना अनिवार्य है। निर्धारित फीस का भुगतान किए बिना आवेदन फॉर्म मान्य नहीं होगा।

एप्लिकेशन फॉर्म भरने का तरीका
1.
अग्निवीर सीईई फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर Apply/Login पर क्लिक करें।
3.इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण करे ले।
4.पंजीकरण के बाद लॉगिन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
5.अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
6.एक प्रिंटआउट निकलकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

फॉर्म भरने के लिए पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में 8th से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थी तक आवेदन कर सकते हैं। पदानुसार योग्यता निम्नलिखित है –
•इंडियन आर्मी की कॉमन एंट्रेंस टेस्ट(CET) के तहत अलग – अलग पदों के लिए 8वी से 12वी पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।अग्निवीर भर्ती में जनरल ड्यूटी(GD) पद के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 45% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं, जिन उम्मीदवारों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है,उन्हें ड्राइवर पदों पर चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
•अग्निवीर टेक्निकल पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक होना चाहिए। साथ ही, प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक हासिल करना भी जरूरी निर्धारित किया गया है।
•क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (12वी) में कम से कम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अंग्रेजी, गणित,बुक कीपिंग और अकाउंट्स जैसे विषयों में न्यूनतम 50% अंक होना भी अनिवार्य रखा गया है।
•अग्निवार ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 8वीं या 20वीं पास होना जरूरी है, जिसमे सभी विषयों में कम से कम 33% अंक होना अनिवार्य रखा गया है।
•मिलिट्री पुलिस पदों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का 10वीं में कम से कम 45% अंकों के साथ पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 17.5 वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1