Parliament Monsoon Session

एंटी पेपर लीक बिल : अभिषेक बनर्जी बोले- ‘सरकार छात्रों के अधिकारों की रक्षा नहीं कर पाई’

संसद के मॉनसून सत्र से पिछले एक हफ्ते से चली आ रही गतिरोध की स्थिति आखिरकार खत्म हो गई है। नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में लगातार हंगामे के बाद, अब संसद का कामकाज पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। आज लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधानों वाले बिल पर चर्चा हो रही है।

संसद में पिछले कई दिनों से जारी हंगामे और ठप पड़े कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी दलों के नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें कीं, जिसके बाद सहमति बन पाई। विपक्ष की मांग थी कि चर्चा से पहले गृह मंत्री अमित शाह इस पर बयान दें। हालांकि, अब यह सहमति बनी है कि गृह मंत्री चर्चा के दौरान सदन में अपनी बात रखेंगे।

फिलहाल, इस महत्वपूर्ण चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया गया है, लेकिन लोकसभा स्पीकर ने संकेत दिए हैं कि सदन की सहमति और जरूरत के अनुसार इस समय सीमा को और बढ़ाया जा सकता है। पेपर लीक के खिलाफ कड़े कानूनों वाले इस अहम बिल को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को ही लोकसभा में पेश कर दिया था, लेकिन विपक्ष के भारी हंगामे के कारण उस समय इस पर चर्चा नहीं हो सकी थी।

अभिषेक बनर्जी ने मोदी सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर रखी अपनी राय
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने बार-बार हो रहे पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी मोदी सरकार के रिपोर्ट कार्ड में उन्हें “F” ग्रेड देगी। बनर्जी ने कहा, “बीजेपी सरकार को यह याद रखना चाहिए कि हर पीढ़ी अपना रिपोर्ट कार्ड खुद लिखती है। मोदी सरकार के लिए उस रिपोर्ट कार्ड में ‘F’ यानी ‘फेल’ लिखा होगा। मोदी सरकार पेपर लीक रोकने में नाकाम रही है।”

सवाल करने पर लोग देशद्रोही करार दिए जा रहे- अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने कहा, पेपर लीक पर 12 साल में एक भी सजा नहीं हुई। सरकार इतनी ही मजबूत है तो पेपर लीक कैसे हुआ? सवाल करने पर लोग देशद्रोही करार दिए जा रहे। इंसाफ की जगह छात्रों पर पैलेट गन फायर की गई।

कल पास होगा एंटी-पेपर लीक बिल, लोकसभा में रात 10 बजे तक होगी चर्चा
एंटी-पेपर लीक बिल आज पास होने की संभावना नहीं है। बिल पर लोकसभा में चर्चा रात 10 बजे तक चलने की उम्मीद है, और अब इसके बुधवार को पास होने की संभावना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस बिल पर चर्चा में भाग लेने या बोलने की उम्मीद नहीं है।

‘सरकार छात्रों के अधिकारों की रक्षा नहीं कर पाई’
तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, साफ-सुथरा एग्जाम हर छात्र का अधिकार है। सरकार छात्रों के अधिकारों की रक्षा नहीं कर पाई। सरकार हेडलाइन से नहीं, नतीजों से चलती है। अगर यही यंग इंडिया है तो पेपर लीक कैसे?

‘सरकार इमरजेंसी से कम अन्याय नहीं कर रही’
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार इमरजेंसी से कम अन्याय नहीं कर रही है। इमरजेंसी के दौरान जो हुआ, वो दिल्ली में भी दिख गया। इमरजेंसी के बाद परिवर्तन हुआ था, इस आंदोलन के बाद भी होगा। नीयत साफ होगी तो परीक्षा साफ होगी- अखिलेश
‘सरकार लोकतांत्रिक थी कि उन्हें धरने पर बैठने दिया’
सरकार लोकतांत्रिक थी कि उन्हें धरने पर बैठने दिया। नहीं तो सालों साल तक किसान धरने पर बैठे रहे, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया। सरकार को लगा कि चुनाव आ गया तो उन्होंने तीन काले कानून वापस ले लिए- अखिलेश यादव
‘मजाक मजाक में बनी कॉकरोच जनता पार्टी’
मजाक-मजाक में बनी कॉकरोच जनता पार्टी, कितनी बड़ी पार्टी बन गई। मजाक में शुरू हुई पार्टी कितनी गंभीर हो गई। इससे सरकार लोकतांत्रिक हो गई- अखिलेश यादव

सरकार ने पहला हमला प्राइमरी स्कूल पर किया: अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि गरीब लो पढ़े। सरकार ने पहला हमला प्राइमरी स्कूल पर किया।

“आंदोलन में बच्चों के साथ माता-पिता भी शामिल हुए”
छात्रों के प्रोटेस्ट पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस आंदोलन में बच्चों के साथ माता-पिता भी शामिल हुए। ये आंदोलन सिर्फ दिल्ली में नहीं, बिहार, यूपी में भी हुआ।

इस सरकार में 20 पेपर लीक हुए: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि जो राम मंदिर में चढ़ावा चोरी नहीं रोक सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे। इस सरकार में 20 पेपर लीक हुए।

नौजवानों को सरकार झुकाना आता है: अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवानों को सरकार झुकाना आता है। झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए।

“सरकार जब डर जाती है तो स्वीकार कर लेती है”
अखिलेश यादव ने कहा कि हमने वो भी समय देखा है जब लोगों को धरने पर बैठने नहीं दिया गया। सरकार जब डर जाती है तो स्वीकार कर लेती है। बीजेपी वचन नहीं जुमला देती है।

प्रधान जी को हटाकर आपने प्रधानमंत्री बचा लिया: अखिलेश यादव
लोकसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बोलते हुए कहा कि छात्रों के आंदोलन को मैं दूर से देख रहा था। उन्होंने कहा कि प्रधान जी को हटाकर आपने प्रधानमंत्री को बचा लिया।

“UPA राज में 22 बार पेपर लीक हुए”
बांसुरी स्वराज ने कहा कि यूपीए राज में 22 बार पेपर लीक हुए। बंगाल में ममता सरकार में शिक्षा भर्ती घोटाला हुआ। TRS से लेकर सपा सरकार में पेपर लीक हुए।

बांसुरी स्वराज ने परीक्षा पर चर्चा का किया जिक्र
बांसुरी स्वराज ने बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कर अपने व्यक्तिगत समय का निवेश बच्चों में किया है। उनका प्रयास रहा है कि हमारे देश के बच्चे एग्जाम वरियर से एग्जाम वॉरियर बन जाए।

कानून मजबूत करने की नीयत से बिल लाए: बांसुरी स्वराज
बिल पर बोलते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि कानून मजबूत करने की नीयत से बिल लाए गए। पेपर लीक एक घोर अपराध है। मोदी जी के लिए ऐसा कहना केवल एक बयान नहीं, उनकी सरकार की नीयत है, इसलिए यह बिल यहां लाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1