6 अप्रैल को मुंबई में भूत बंगला का ट्रेलर एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया, जहां अक्षय कुमार के साथ तब्बू , वामिका गब्बी,राजपाल यादव,परेश रावल भी मौजूद रहे । ट्रेलर से ज्यादा चर्चा अक्षय कुमार की अनोखे और हटकर आउटफिट पर हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। इवेंट के वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने उनके अतरंगी लुक पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं।
अक्षय के फटे कपड़ों पर उठे सवाल
ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने एक अलग तरह का फैशन स्टेटमेंट देने की कोशिश की है, लेकिन उनका अंदाजलोगो को खास पसन्द नहीं आया। उन्होंने नीले रंग की फटी डिजाइन वाली शर्ट के साथ ऐसा कोट पहना था जो चिथड़ो जैसा नजर आ रहा था। वहीं लुक को और अनोखा बनाने के लिए उन्होंने गले में लाल और पीले रंग की दो अलग-अलग टाई पहन रखी थीं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
कई फैंस को रास नहीं आया अक्षय का फैशन
अक्षय कुमार के इस लुक को सोशल मीडिया पर खास पसंद नहीं किया गया और यूजर्स ने इसे फैशन से ज्यादा दिखावा बताया। वायरल वीडियो पर लोगो ने मजेदार और तीखे कमेंट्स किए—किसी ने पूछा कि आखिर क्या मजबूरी रही होगी , तो किसी ने अमीरी और फैशन पर तंज कस दिया। कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना जोकर या भिखारी से कर दी, जबकि एक ने लिख दिया कपड़े ऐसे लग रहे है जैसे मानो चूहे ने कुतर दिए हों।
कई फैंस ने दिया अक्षय का साथ
हालांकि, की कुछ फैंस ने अक्षय कुमार के आत्मविश्वास की जमकर सराहना की भी की। यूजर्स का कहना है कि उनका स्टाइल भले ही अलग और अतरंगा हो , लेकिन ऐसे अटपटे आउटफिट को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करना हर किसी के बस की बात नहीं है। कई लोगों ने माना कि वह फिल्म के प्रमोशन के लिए इस तरह का लुक अपनाकर चर्चा बैटरोन में सफल रहें है।
कब रिलीज़ होगी फिल्म?
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसका पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल से शुरू होगा, जबकि फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेल्स को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और करीब 14 साल बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर साथ नजर आएगी। यही वजह है कि फिल्म की तुलना पहले से ही भूल भुलैया से की जा रही है।
