अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म में, अक्षय बनेंगे पृथ्वीराज चौहान

खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी फिल्म से जुड़ी एक घोषणा की गई है। अक्षय कुमार जल्द ही एक एतिहासिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम होगा ‘पृथ्वीराज’। इस फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म अक्षय की अबतक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी।

अक्षय कुमार के बारे में कहा जाता है कि वो इतने फिट और समय के पाबंद हैं कि वो एक साल में चार फिल्मों की शूटिंग कर सकते हैं। अक्षय की हाल ही में मल्टी स्टारर ‘मिशन मंगल’ रिलीज हुई। अब अक्षय तीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। साल 2020 में उनकी दो फिल्मेंं रिलीज होने वाली हैं। ‘बच्चन पांडे’ और ‘लक्ष्मी बॉम’..इसी बीच उनकी तीसरी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की भी घोषणा हो गई है।

अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड में सबसे कमाई करने वाले स्टार्स में शामिल है। इसी साल जारी फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में सेलेब्स में अक्षय कुमार कमाई के मामले में नंबर 1 पर हैं। पहले इस लिस्ट में अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान का नाम भी शामिल हुआ करता था,अब इस लिस्ट में भारत की ओर से सिर्फ अक्षय कुमार का ही नाम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1