Kalyan

अब दीदी के खास कल्याण बनर्जी ने दिया अल्टीमेटम,’अभिषेक को चुनो या मुझे

ममता बनर्जी की तृणमूल के सबसे खास रहे कल्याण बनर्जी ने भी साथ छोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने ममता बनर्जी को अल्टीमेटम दिया है कि या तो मुझे चुनिए या अभिषेक को, आपको हम दोनों में से किसी एक को चुनना होगा। बता दें कि जिसे चीफ व्हिप बनाने के लिए 40 साल पुरानी सहयोगी काकोली घोष को ममता ने उनके पद से हटा दिया था, अब वही कल्याण बनर्जी भी बगावत का झंडा बुलंद करते दिख रहे हैं और अभिषेक बनर्जी पर हमला बोला है और उनके खिलाफ सीधी बगावत कर दी है।

कल्याण बनर्जी ने क्या क्या कहा?

टीएमसी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने कानूनी केस से हटाए जाने को अपना सार्वजनिक अपमान बताया और ममता बनर्जी को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अब उन्हें अभिषेक या मेरे बीच किसी एक को चुनना होगा। उन्होंने अभिषेक बनर्जी को घमंडी बताया है।

कल्याण ने कहा, अभिषेक बनर्जी का व्यवहार बहुत खराब है, अब या तो अभिषेक TMC में रहेंगे, या मैं नहीं रहूंगा। आप मुझे कूड़ेदान ना समझें।

बनर्जी ने कहा, “दीदी को तय करने दें कि वह क्या करना चाहती हैं। अभी तक तो मैं उनके साथ हूं।” उन्होंने आगे कहा, “अगर दीदी अभिषेक के साथ जाने का फैसला करती हैं, तो मैं अपना फैसला लूंगा।”

कल्याण, जो सांसदों की बड़ी बगावत और पार्टी छोड़ने के बावजूद TMC का समर्थन करते रहे हैं, ने कहा है कि हालांकि वह दीदी का समर्थन करते हैं, लेकिन उनके भतीजे (भाइपो) के बारे में उनकी राय वैसी नहीं है।

कल्याण बनर्जी ने कहा है, “मैं अभी भी दीदी के साथ हूं, लेकिन अभिषेक बनर्जी का अहंकार बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैंने बनर्जी से जुड़े सभी केस छोड़ दिए हैं।”

ममता बनर्जी के साथ अभिषेक बनर्जी का ब्लड रिलेशन हो सकता है लेकिन हम भी 40 साल से ममता दीदी के साथ थे। अगर वह पार्टी के पद में रहेंगे तो मैं पार्टी में नहीं रहूंगा। उन्होंने मुझे अपमानित किया है। मैं कोई नौकर नहीं हूं। अभिषेक बनर्जी की वजह से ही पार्टी का यह हाल है।
अब क्या होगा टीएमसी का?

भले ही बनर्जी पिछले कुछ दिनों से बागी सांसदों की आलोचना कर रहे हों, लेकिन TMC प्रमुख को दी गई उनकी हालिया चेतावनी ने पार्टी में फूट की अटकलों को हवा दे दी है। इससे पहले आज ममता की TMC के एक और राज्‍यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने भी अपने पद से इस्ताफा दे दिया है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के अब तक तीन राज्‍यसभा सांसदों ने रिजाइन कर दिया है। राज्‍यसभा में अब पार्टी के कुल 10 सांसद बचे हैं।

टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो सकती है क्या?
वहीं आज TMC के राजनीतिक संकट के बीच दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक होने वाली है। नई दिल्ली के इंदिरा भवन में AICC महासचिवों, प्रभारियों और PCC अध्यक्षों की इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अक्ष्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। इस मीटिंग में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी और साथ ही TMC के कांग्रेसमें विलय पर भी चर्चा हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1