श्रम कानून में बदलाव के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ एकजुट, देशभर में विरोध प्रदर्शन आज

 कोरोना महामारी की वजह से दम तोड़ती अर्थव्यवस्था में जान फूंकने की कोशिश लगातार जारी है। गिरते अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए और नए निवेशकों को अपने राज्य में निवेश करने के लिए बुलान के इरादे से कुछ राज्यों ने श्रम कानूनों में बदलाव किया है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, ओडिशा, महाराष्ट्र शामिल है। इन बदलावों के खिलाफ अब मजदूर संघ ने भी कोरोना संकट के बीच मोर्चा बुलंद करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ ने आज देशभर में आंदोलन करने का फैसला लिया है। बता दें आज भारतीय मजदूर संघ में देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं राजधानी दिल्ली में दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय और कार्यालय, डीटीसी डिपो, एसडीएम कार्यालय, दिल्ली के बाजारों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मजदूर संघ ने ये दावा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा पूरा पालन किया जाएगा। बता दें ये विरोध प्रदर्शन आज सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किए जाएंगे।

आपको बता दें सबसे पहले श्रम कानूनों में बदलाव की शुरूआत बीते 5 मई को मध्य प्रदेश से हुई थी। इसके बाद 7 मई को उत्तर प्रदेश और गुजरात ने भी लगभग 3 साल के लिए श्रम कानूनों में बदलावों की घोषणा कर दी थी। वहीं महाराष्ट्र, ओडिशा और गोवा ने भी अपने यहां नए उद्योगों को आकर्षित करने और ठप्प हो चुके उद्योगों को गति देने के लिए लेबर कानूनों में संशोधन की घोषणा की थी। 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1