PM Modi Inaugurates Seva Teerth

पीएम मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में किस फाइल पर किया पहला साइन, नए पीएमओ में क्या फैसले लिए गए?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (13 फरवरी 2026) अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का उद्धाटन किया. PMO आज से रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो जाएगा. सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय के अलावा नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय होंगे. इस मौके पर PM मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में पहली बार महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए. ये फैसले सेवा की भावना से भरे हैं और समाज के हर वर्ग यानी महिलाओं, युवाओं, किसानों और कमजोर तबके के लोगों के हितों में हैं.

PM मोदी ने किन फाइलों पर साइन किए?

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने के बाद सबसे पहले इन बड़े फैसलों को मंजूरी दी है:

  1. PM राहत योजना शुरू करने की मंजूरी

यह योजना हर नागरिक के लिए जीवन रक्षक साबित होगी. सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज मिलेगा. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि तुरंत मेडिकल मदद न मिलने से कोई जान न जाए. यह फैसला युवाओं और आम नागरिकों के लिए बहुत राहत देने वाला है.

  1. लखपति दीदी का लक्ष्य दोगुना कर 6 करोड़ किया

सरकार ने पहले से ही 3 करोड़ लखपति दीदी का आंकड़ा पार कर लिया है. यह मूल लक्ष्य मार्च 2027 से एक साल पहले पूरा हो गया. अब प्रधानमंत्री ने नया महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है. जो मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदी बनाना है. इससे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक ताकत और ज्यादा बढ़ेगी.

  1. कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को दोगुना कर 2 लाख करोड़ किया

PM मोदी ने किसानों को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. किसानों के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का फंड था, अब इसे बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है. इससे कृषि की पूरी वैल्यू चेन उत्पादन से लेकर भंडारण और मार्केटिंग तक मजबूत होगी. किसानों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टोरेज और सुविधाएं मिलेंगी.

  1. स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को 10,000 करोड़ रुपए का कोष

भारत की इनोवेशन और स्टार्टअप दुनिया को नई ऊर्जा देने के लिए यह योजना विकसित की गई है. खासकर डीप टेक, शुरुआती स्टेज के आइडिया, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और ब्रेकथ्रू टेक्नोलॉजी पर फोकस रहेगा. इससे युवाओं को नए आइडिया को हकीकत में बदलने के लिए फंडिंग आसान मिलेगी.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1