Baramati News

अजित पवार के निधन पर दु:ख जताते हुए क्या बोले पीएम मोदी?

28 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश पर दु:ख जाहिर किया है. उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी CM और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार के निधन पर भी शोक जताया है. PM मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से मैं बहुत दुखी हूं.’

PM मोदी ने अजित पवार के साथ की तस्वीरें शेयर कीं

अजित पवार के निधन पर PM मोदी ने उनके साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, ‘अजित पवार जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था. महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था. प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था. उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति.’

श्री अजित पवार जी हे जनतेशी घट्ट नाते असलेले, तळागाळाशी मजबूत नाळ असलेले लोकनेते होते. महाराष्ट्रातील जनतेच्या सेवेत सदैव अग्रभागी राहणारे एक मेहनती व्यक्तिमत्त्व म्हणून त्यांना व्यापक आदर होता. प्रशासकीय बाबींची त्यांना सखोल जाण होती. गरीब आणि वंचितांच्या सक्षमीकरणासाठीची…

हादसे पर दु:ख जताते हुए क्या बोले PM मोदी?

दर्दनाक हादसे पर PM मोदी ने कहा, ‘मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है. इस गहन शोक की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस मिले, इसके लिए मैं प्रार्थना करता हूं.’

हादसे में 5 लोगों का निधन हुआ है…

अजित पवार: उपमुख्यमंत्री
एचसी विदिप जाधव: अजित के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर
कैप्टन सुमित कपूर: पायलट
कैप्टन शांभवी पाठक: पायलट
पिंकी माली: फ्लाइट अटेंडेंट
अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. अजित पवार के निधन शोक से बारामती बंद का एलान किया है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1