west bengal

West Bengal Assembly Elections 2026: कोलकाता में भयंकर आंधी-तूफान, लैंड नहीं कर सका अमित शाह का विमान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। वह देर रात कोलकाता पहुंचे। हालांकि कोलकाता पहुंचने से पहले मौसम की वजह से अमित शाह की लैंडिंग में समस्याओं का सामना करना पड़ा। दरअसल, कोलकाता शहर और उसके बाहरी इलाकों में शुक्रवार आधी रात आए आंधी-तूफान के कारण अमित शाह के विमान को एयरपोर्ट पर उतरने में दो घंटे की देरी हुई। एयरपोर्ट के सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी।

दो घंटे देरी से उतरा विमान
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आ रहे विशेष विमान को रात 11 बजकर 46 मिनट पर उतरना था। हालांकि, ‘काल बैसाखी’ के प्रभाव से तेज बारिश और बिजली चमकने के कारण विमान को नदिया और उत्तर 24 परगना जिलों के हवाई क्षेत्र में कुछ समय तक चक्कर लगाना पड़ा। आखिरकार विमान देर रात एक बजकर 46 मिनट पर उतरा। अमित शाह रात करीब दो बजे काफिले के साथ एयरपोर्ट से शहर के एक होटल के लिए रवाना हुए।

ममता बनर्जी को भी हुई परेशानी
कोलकाता में बीजेपी के प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का होटल में स्वागत किया। एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने बताया कि अमित शाह रात 10 बजकर 46 मिनट पर दिल्ली से रवाना हुए थे। इससे एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वह अण्डाल से आ रही थीं, जबकि गुरुवार को आंधी-तूफान के कारण उनका विमान करीब एक घंटे तक कोलकाता एयरपोर्ट पर उतर नहीं सका था। हालांकि बाद में मौसम में सुधार होने पर विमान को उतारा गया।

दो चरणों में होगा मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 7 मई 2026 को सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदान कराने का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से जुड़ी तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां दो चरणों में चुनाव कराए जाने का ऐलान किया है। पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को होगा।

4 मई को रिजल्ट
वहीं चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक फाइनल वोटर लिस्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में करीब 7.04 करोड़ वोटर्स हैं, जो अपने मत का प्रयोग करेंगे। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीट हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1